हिमाचल

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

विपल्‍व सकलानी


Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त जिला उपायुक्त रोहित ठाकुर से मिला और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मंच के महासचिव सुरेश सरवाल ने कहा कि मंच शहर की विभिन्न समस्याओं पर लगातार आवाज उठाता रहा है, और हाल ही में पड्डल मैदान में इनडोर स्टेडियम बनाए जाने की चर्चाओं का मंच विरोध करता है।

पड्डल मैदान की ऐतिहासिक विरासत

सुरेश सरवाल ने कहा कि पड्डल मैदान मंडी शहर की ऐतिहासिक विरासत है और इसका अपना विशेष महत्व है। उन्होंने 1905 के भूकंप और 1962 के भारत-चीन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि पड्डल मैदान में ही लोगों ने सुरक्षित शरण ली थी और भारतीय सेना को भी यहां ठहराया गया था। साथ ही, मंडी का शिवरात्रि मेला, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, भी इसी मैदान में आयोजित होता है।

खेल और जनसुविधा केंद्र

मंच ने बताया कि पड्डल मैदान मंडी के लोगों के लिए खेल गतिविधियों और सुबह की सैर का प्रमुख केंद्र है। सुरेश सरवाल ने कहा कि शहर में पहले से ही कई मैदानों को निर्माण कार्यों की भेंट चढ़ा दिया गया है, चाहे वह कॉलेज ग्राउंड हो या बाल स्कूल ग्राउंड। पड्डल मैदान के स्थान पर इनडोर स्टेडियम बनने से शहरवासियों के खेलने और घूमने के लिए कोई भी उपयुक्त स्थान नहीं बचेगा।

अन्य स्थान पर स्टेडियम निर्माण की मांग

नागरिक अधिकार मंच ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त से आग्रह किया कि इस इनडोर स्टेडियम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि मंडी में इसके लिए कई अन्य संभावित स्थान हैं। मंच ने आगे बताया कि भविष्य में जनता की राय लेते हुए जनमत संग्रह आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और पड्डल मैदान को बचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

8 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

3 hours ago