हिमाचल

मंडी: 100 साल पुराने ऐतिहासिक लाल पुल की जगह बनेगा स्टील ब्रिज

हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर क्षेत्र के पंडोह में 100 साल पुराने ऐतिहासिक लाल पुल के स्थान पर शीघ्र ही 12 करोड़ की लागत से स्टील ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल ने प्रदेश सरकार को 12 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा है।

अभी पंडोह बाजार को इलाका बदार के साथ जोड़ने के लिए अस्थायी तौर पर झूला पुल बनाया जा रहा है। इस साल 9 और 10 जुलाई को आई भयंकर बाढ़ के कारण पंडोह का 100 साल पुराना लाल पुल ढह गया था।

इस पुल के टूट जाने से द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका बदार की एक दर्जन पंचायतों का संपर्क कट गया है। इलाका बदार और पंडोह बाजार के लोगों ने सीएम सुखविंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह से गुहार लगाई है कि पुल के निर्माण के लिए सरकार जल्द से जल्द धनराशि जारी करें, ताकि पुल को जल्द बनाया जा सके।

पुल के न होने से इलाका बदार की एक दर्जन पंचायतों की हजारों आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है और पंडोह तक आने के लिए पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।

खासकर कर्मचारियों, स्कूली और कालेज जाने वालों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने वालों को इससे ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पुल के टूटने से पंडोह बाजार का कारोबार भी ठप होकर रह गया है क्योंकि लोगों का अब बाजार आना-जाना बेहद कम हो गया है।

यही कारण है कि पंडोह के लोग पुरजोर तरीके से इस पुल के निर्माण को जल्द से जल्द शुरू करने की गुहार लगा रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग थलौट के अधिशाषी अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि जैसे ही धनराशि की स्वीकृति आएगी, टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Kritika

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

2 hours ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

5 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

6 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

8 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

8 hours ago