हिमाचल

किन्नौर में भूस्खलन से सड़कें हुई जाम

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूस्खलन की वजह से कई दिनों से सड़कें पूरी तरह से जाम हैं। रोजमर्रा के कामकाज करने वालों से लेकर किसानों तक को इससे परेशानी हो रही है। सड़कों की स्थिति को देखते हुए किन्नौर में सेब, मटर और अन्य फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए अब रोपवे का सहारा लिया जा रहा है।

किन्नौर को शिमला से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है। जिसके बाद अब फसलों का मंडी तक रोपवे के जरिए पहुंचाया जाएगा। राज्य के राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को कहा कि सेब, मटर और अन्य फसलों को नेगुलसारी में रोपवे के माध्यम से मुफ्त में ले जाया जाएगा ताकि उपज बाजारों तक पहुंच सके और किसानों को कोई नुकसान न हो।

उन्होंने कहा कि रोपवे से फसलों को ले जाने का परीक्षण कर लिया गया है। आगे जगत सिंह नेगी ने कहा कि सेब से लदे 20 ट्रकों को काजा-कुंजुम रोड से डायवर्ट कर दिया गया है और चौरा-रूपी लिंक रोड पर नेगुलसारी के क्रम्पा से धूमती तक रोपवे स्थापित किया गया है।

इस साल सेब की फसल पर मौसम की काफी मार पड़ी है जिससे सेब के उत्पादन में गिरावट आई है। किन्नौर के निचले इलाकों में सेब की ढुलाई अगस्त में शुरू होती थी जबकि ऊपरी इलाकों से सेब नवंबर के अंत तक आते हैं। वहीं, भूस्खलन के मद्देनजर फंसे हुए लोगों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी आगे आए हैं।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago