Categories: हिमाचल

मंडी: दर्जी ममीनूर हुसैन ने पेश की दरियादिली की मिसाल, खुद को मिला सरकारी राशन बांट दिया गरीबों में

मंडी शहर के एक दर्जी ने खुद को मिले सरकारी राशन को गरीबों में बांटकर दरियादिली का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। मंडी शहर में खत्री सभा के पास दर्जी की दुकान चलाने वाला ममीनूर हुसैन मूलत: कोलकाता का रहने वाला है। ममीनूर बीते 22 वर्षों से मंडी जिला में रह रहा है और यहां दर्जी का काम करता है। ममीनूर को लॉकडाउन की अवधि में सरकारी डिपो से सब्सिडी पर जो राशन मिला उसे उसने गरीबों में बांट दिया।

तीन महीनों का जो राशन इक्टठा हुआ वह ममीनूर को नाकाफी लगा। ऐसे में उसने अपनी जेब से पैसे खर्च करके बाजार से कुछ और राशन खरीदा। मंडी शहर में झुग्गियों में रहने वाले 6 परिवारों को ममीनूर ने यह राशन मुहैया करवाया। जिसमें 12 किलो चावल, एक किलो प्याज, आलू, बैंगन, एक दर्जन केले और एक.एक मास्क इन सभी परिवारों को दिए। ममीनूर हुसैन ने बताया कि उसके पास पर्याप्त मात्रा में राशन था और जब उसे सरकारी राशन मिला तो मन में इसे गरीबों को बांटने का ख्याल आया। ममीनूर ने साधन संपन्न परिवारों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आहवान किया है।

वहीं, झुग्गियों में रहने वाली बीना देवी ने बताया कि लॉकडाउन के समय कुछ लोगों ने उन्हें राशन पहुंचाया था लेकिन अब कोई इस तरह की मदद नहीं कर रहा। जिस युवक ने राशन बांटा उसका इन्होंने तहे दिल से आभार जताया है।

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

36 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

58 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago