हिमाचल

मंडी: फरवरी में होगा ब्राह्मण सभा की राज्य कार्यकारिणी का शपथ समारोह

ब्राह्मण सभा की राज्य कार्यकारिणी का शपथ समारोह फरवरी में, केंद्रीय जोन में चलेगा सदस्यता अभियान, जल्द होगी बैठक

मंडी: हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह फरवरी महीने में होगा। यह जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कहा कि इस शपथ समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश की वरिष्ठ विभूतियों से संपर्क साधा जा रहा है। जैसे ही इसकी तारीख तय होगी, सभी को सूचित कर दिया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि सभा के केंद्रीय जोन में आने वाले जिलों कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति व बिलासपुर में ब्राह्मण सभा को अधिक सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने की एक रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने बताया  इस अभियान को तेज करने के लिए जल्द ही मध्य जोन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक की जाएगी।

इसमें सभी जिलों के अध्यक्षों व  महासचिवों  को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस बारे में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा ने जो रूपरेखा तैयार की है उसका प्रारूप प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम को सौंपा। सदस्यता बकायदा एक फार्म भर कर होगी जो निशुल्क रहेगी। फार्म का स्वरूप सभी वरिष्ठ उपाध्यक्षों को भेजा जा रहाहै।

इसके साथ ही उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पोषक सदस्यों का भी मनोनयन किया जाएगा। इन मुद्दों लेकर की गई चर्चा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन ला लशर्मा, क्षेत्रीय महासचिव लीला गोपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ भूपेंद्र गौतम, मातृ शक्ति की ओर से अंजना देवी शर्मा, मीरा देवी शर्मा, इंदिरा शर्मा एवं भुवनेश्वरी शर्मा भी मौजूद रही

Kritika

Recent Posts

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

2 hours ago

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

17 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

17 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

17 hours ago