जोगिंदरनगर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित स्वयं सहायता समूहों की आज खास वर्कशॉप हुई। जोगिंदरनगर के विभिन्न वार्डों से मौजूद स्वयं सहायता समूहों सदस्य महिलाओं को आज किसान भवन में बुरांश के फूलों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में हरियाणा से आये ट्रेनर ने बुरांस के फूलों से तैयार साबुन, शैम्पू, कंडीशनर, फेस पैक, फेस वॉश, इत्यादि उत्पादों को बनाने की ट्रेनिंग दी।
ट्रेनर धर्मवीर ने बताया कि बुरांश के फूल अत्याधिक लाभकारी होते हैं और सौंदर्य प्रसादनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर में बुरांश का उत्पादन भारी मात्रा में होता है अतः लोगों को इस आरोग्यकारी फूल का प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण का निरीक्षण करने आये जोगिंदर नगर एसडीएम व नगर परिषद के ईओ डॉ मेजर विशाल शर्मा ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया व इन उत्पादों की मार्केटिंग के लिए बाजार भी उपलब्ध करवाने का आश्वाशन दिया। उन्होंने आशा जताई कि इस प्रशिक्षण के बाद महिलाओं की आय में वृद्धि भी हो सकेगी।
हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…
सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…
शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…
नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…