Categories: हिमाचल

मंडी: वन विभाग ने आधी रात को पकड़े लकड़ी तस्कर, जब्त की गाड़ी

<p>वन विभाग के कर्मचारियों ने आधी रात को लकड़ी की तस्करी कर रहे दो लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार चैहटीगढ़ के वन खंड अधिकारी लाल सिंह, लकशाल बीट का वन रक्षक वीरेंद्र कुमार और वन कर्मी जोगी राम रात को गश्त पर थे। इन्हें सूचना मिली थी कि यहां डीपीएफ सक्रोडू नाल में जो अवैध कटान हुआ है उसकी लकड़ी को जीप में डालकर ले जाया जा रहा है। इन्होंने रात को आई जीप नंबर एचपी 66 4763 को चैकिंग के लिए रोकना चाहा लेकिन जीप चालक ने गाड़ी को नहीं रोका और रोपा की तरफ भाग गया।</p>

<p>वन कर्मियों ने गाड़ी का पीछा किया और रोपा के पास गाड़ी को रोककर इसकी तलाशी ली। गाड़ी से देवदार के 9 लॉग्स (गेलियां) बरामद हुई है जिनकी कीमत 50 हजार बताई जा रही है। आज दोनों के खिलाफ औट थाना में मामला दर्ज करवा दिया गया है। औट थाना पुलिस ने नगवाईं निवासी श्याम लाल और राहला निवासी चिरंजी ठाकुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>डीएफओ मंडी वासु डोगर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लकड़ी सहित जीप को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

7 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

7 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

7 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

7 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

8 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

8 hours ago