हिमाचल

मॉनसून की विदाई जल्द, लेकिन कहर जारी

मॉनसून ने इस बार प्रदेश में तबाही मचाई है। भारी बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ और सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लैंड स्लाइड और दुर्घटनाएं रोजाना हो रही है जिससे लोगों को जान हथेली में रख कर सफर करना पड़ रहा है।

देवभूमि हिमाचल में इस बार बारिश मौत बन कर बरस रही है और ये आफत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। एक आकंड़े के मुताबिक प्रदेश में अब तक 100 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है और करीब 376 लोगों की मौत हुई। वहीं मवेशियों पर बारिश कहर बन कर टूटी है। मॉनसून की तबाही में करीब 670 मवेशियों की मौत हुई है।

मॉनसून की मार इस बार चारों तरफ पड़ी है। बारिश के चलते बागवानों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा है। मूसलाधार बारिश के चलते लैंड स्लाइडिंग होने से सड़कें बाधित हुईं और कई दिनों तक बागवानों को सीजनल फसलों और सेब से लदी गाड़ियों के साथ में सड़कों में रहना पड़ा। फसलें सड़ने से बागवानों को काफी नुकसान हुआ। बागवान इस बार दोहरी मार झेल रहे हैं। सेब के सही दाम नहीं मिलने से बागवान परेशान हैं और कुदरत की बारिश किसानों पर आफत बन कर बरस रही है। ऐसे में बागवान सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में इस बार सितंबर के आखिर तक मानसून के विदा होने की उम्मीद है और इस बार मंडी जिले को छोड़कर बाकि जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन इसके बावजूद मानसून इस बार भारी नुकसान देकर जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 30 रूपए में बिकेगा Used Cooking Oil, बनेगा बॉयो डीजल, जानें सरकार की नई योजना सरकार की नई योजना शुरू

  मुख्‍य बिंदु  बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…

41 mins ago

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

2 hours ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

2 hours ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

19 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

20 hours ago