आम आदमी पार्टी 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और गोवा के बाद हिमाचल छठा राज्य है जहां आप विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।
ये जानकारी के आप हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने दी। हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने बताया कि हिमाचल प्रभारी रतनेश गुप्ता चुनाव प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।
इसके चलते सदस्यता शुल्क भी एकत्र किया जा रहा है। पार्टी चुनाव को साधते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर रही है। शहरों और गांव में जाकर लोगों को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से दी जा रही मूलभूत सेवाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
दिल्ली से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार हिमाचल की ओर अपना रुख कर रहे हैं। प्रवक्ता एसएस जोगटा ने बताया कि जल्द ही हिमाचल में केंद्रीय नेताओं की रैलियां शुरू की जानी हैं। उधर, कांग्रेस और भाजपा ने पहले ही विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…