<p>ऊना में अम्ब उपमंडल के गांव अप्पर आंदोरा की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने व 5 लाख केश की डिमांड कर रहे है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अम्ब आंदोरा निवासी विवाहिता ने थाना ऊना में शिकायत में बताया की उसकी शादी वर्ष जुलाई 2018 में विवेक कुमार से हुई थी।</p>
<p>शादी के दो दिन बाद ही इसके पति विवेक कुमार, ससुर विजय सिह, सास सिकन्दरा देवी,व जेठाणी पुजा कुमारी ने उसे दहेज कम लाने के ताने मारने शुरू कर दिए। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते है। पहले तो उसने लोकलाज के चलते चुप्पी साधी रखी लेकिन अब तो हद तब हो गयी जब ससुराल वालों ने उससे 5 लाख रुपये मांगने शुरु कर दिए व उसे ज्यादा ओर उसे ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। अब पीड़िता ने पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाई है। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला धारा 498A 504,506 आईपीसी के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(827).png” style=”height:679px; width:540px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…