Categories: हिमाचल

सैन्य सम्मान के साथ दी गई शहीद राजेश ऋषि को अंतिम विदाई

<p>किन्नौर के नामज्ञा डोगरी में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हुए राजेश ऋषि का आज उनके पैतृक गांव जोंघो जगतपुर में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद राजेश के भाई ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। शहीद राजेश ऋषि को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग पहुंचे और उसकी शहादत पर हर आंख नम थी।</p>

<p>राजेश का विवाद दो माह पहले ही हुआ था। अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। शहीद का शव शुक्रवार को 11 दिन बाद बरामद किया गया था।</p>

<p>सीएम जयराम ठाकुर&nbsp; ने शहीद राजेश को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्विटर संदेश में कहा है कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। सीएम ने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है एवं बाकी जवानों की तलाश जारी है। सरकार दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है।</p>

<p>बता दें कि शिपकिला बॉर्डर से लगते नामज्ञा डोगरी के पास 20 फरवरी को ग्लेशियर खिसकने से नियमित गश्त पर निकले जम्मू-कश्मीर राइफल्स के 16 सैनिकों में से छह बर्फ में दब गए थे। हादसे में दबे हवलदार राकेश कुमार (41) को बाहर निकाल लिया गया पर वह शहीद हो गए। उसके बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। 11वें दिन शनिवार को शहीद जवान राजेश ऋषि का शव बरामद हुआ था। अभी भी चार जवानों का पता नहीं लग पाया है और उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

41 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

54 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

20 hours ago