Categories: हिमाचल

कोरोना संकट में मीडिया कर्मियों का हो 50-50 लाख का मेडिकल बीमा, प्रेस क्लब शिमला ने CM को सौंपा ज्ञापन

<p>प्रेस क्लब शिमला ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कोरोना संक्रमण के बीच काम करने वाले मीडिया कर्मियों का 50 लाख रूपये का मेडिकल बीमा कराने की मांग की है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज हैडली के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री से उनके आवास ओकओवर में मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब की इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।</p>

<p>मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना के खिलाफ जंग में मीडिया कर्मी एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं। मीडिया ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए आम जनता को इस जंग की सही जानकारी मिल पा रही है। आपदा की इस घड़ी में मीडिया कर्मी अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर पल-पल की सुचनाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में मीडिया कर्मियों को 50 लाख रूपये के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा राज्य सरकार के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाए। ताकि मीडिया कर्मी देश व राज्य की जनता के लिए निश्चिंत होकर अपनी सेवाएं दे सकें।</p>

<p>प्रेस क्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल हैडली ने बताया कि ज्ञापन में बीमा की मांग के साथ-साथ मीडिया कर्मियों के कोरोनो टैस्ट करवाने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

6 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

7 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

7 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

7 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

7 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

7 hours ago