Categories: हिमाचल

पांगी में मेडिकल बदहाली की मार, युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की खस्ता हालत है। वहीं, देखा जाए तो पांगी में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बद से बदतर है। जनजाति क्षेत्र पांगी की 16 पंचायतों में उप स्वास्थ्य केंद्र चपरासियों के सहारे हैं। इन अस्पतालों में एक भी डॉक्टर नहीं है। जिसका खामियाजा आम जनता को बीमारी के घड़ी में उठानी पड़ रही है। बदहाली के ये आलम है कि पिछले दिनों एक गर्भवती महिला ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। अब इस घटना के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यूथ कांग्रेस के महासचिव सुरजीत भरमौरी ने गर्भवती महिला की मौत के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा है कि पांगी जैसे जनजातीय क्षेत्रों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आए दिन इलाज के अभाव में लोगों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। भरमौरी ने स्वास्थ्य की खस्ताहाल सेवाओं के साथ-साथ प्रशासनिक सुविधाओं को लेकर भी सरकार पर करारा हमला बोला है।

108 और 102 एंबुलेंस सेवा भी पांगी से नदारद

पांगी क्षेत्र में स्वास्थ्य के लिहाज से अहम एंबुलेंस सेवा 108 और 102 भी ठप पड़ी हुई है। इसी का नतीजा रहा कि एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसे समय पर इलाज नहीं मिल पाया।  युवा कांग्रेस के महासचिव सुरजीत ने इसे प्रदेश सरकार की अनदेखी बताया है। सुरजीत का कहना है कि कहने के लिए सरकार ने चंबा को पिछड़ा जिला घोषित कर दिया है, लेकिन इसकी अनदेखी लगातार जारी है।

अधिकारियों के पद भी हैं खाली

एसडीएम पांगी, एडीएम भरमौर, तहसीलदार भरमौर, तहसीलदार पांगी और बीडीओ भरमौर जैसे अहम पद खाली हैं। गौरतलब है कि इन अधिकारियों के नहीं होने से भी पांगी और भरमौर की जनता को प्रशासनिक मामलों में काफी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ विकास कार्य भी ठप पड़े हुए हैं।

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

24 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

40 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

45 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago