हिमाचल

व्हाट्सएप ग्रुप पर महिला कर्मचारी ने भेजे अश्लील मैसेज, हमीरपुर में दर्ज हुआ मुकदमा

‎हमीरपुर: स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला कर्मचारी के खिलाफ थाना हमीरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बार-बार अश्लील सामग्री डालने पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेन्द्र कुमार अग्निहोत्री ने महिला पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि टोनी देवी अस्पताल में तैनात महिला कर्ममचारी ने कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर तीन चार बार अश्लील सामग्री डाली है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिला कर्मचारी को ऐसा न करने की हिदायत देने के बावजूद भी कर्मचारी ने बार-बार कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज किए हैं और और इस तरह के मैसेज नहीं डालने की बात कही गई, जिसके चलते अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से महिला थाना में नर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिस पर महिला थाना हमीरपुर ने धारा 67-ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर टोनी देवी में तैनात महिला कर्मचारी की ओर से बार-बार अश्लील सामग्री भेजी गई है और विभाग द्वारा महिला कर्मचारी को ऐसा ना करने की हिदायत भी दी गई थी, लेकिन फिर भी नहीं मानने पर अब महिला थाना हमीरपुर में उसके खिलाफ शिकायत दी गई है और स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय में भी इसकी शिकायत भेजी गई है। वहीं इस बारे में एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि सीएमओ हमीरपुर द्वारा लिखित शिकायत के बाद महिला थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

13 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

13 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

13 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

14 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

16 hours ago