Categories: हिमाचल

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर छोटा शिमला स्थित पार्किंग स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को भारतीय संस्कृति का सच्चा सिपाही और प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा भारत माता के वर्चस्व को विश्व में ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए सत्त कार्य किया।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में देश ने विकास की नई योजना को अपनाते हुए उन्नति और प्रगति के नए आयाम स्थापित किए। उनके कार्यकाल में पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल विजय ने उनके राष्ट्र प्रेम को दर्शाया। उनके इस निर्णय से भारत की संयम, सक्षम और सुरक्षा की नीति को पड़ोसी देशों के साथ-साथ पूरे विश्व में जाना। पोखरण परमाणु परीक्षण ने दुनिया में साबित किया कि भारत शक्ति का प्रयोग शांति स्थापित करने के लिए कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के मार्ग पर चल कर उन्हीं परम्पराओं का निर्वहन किया जा रहा है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई हमेशा दलगत राजनीति से उपर उठकर राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रखर वाणी आम जनमानस के हृदय पर अमित छाप छोड़ती थी। वो उच्च कोटि के कवि, साहित्यकार व राजनेता थे, जो जनता का ध्यान बर्बस अपनी ओर आकर्षित करते थे।  स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का हिमाचल से विशेष लगाव रहा है। वे हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे। उनके हिमाचल प्रेम के कारण ही उस दौरान अनेक योजनाएं केंद्र से प्राप्त हुई, जिससे प्रदेश में विकास के रास्ते बढ़े। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेई के बतलाए मार्ग को अपनाकर आगे बढ़ेगा।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

4 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago