Categories: हिमाचल

BDO कम रेट को अपने आप अधिक कर चहेतों को दे रही टेंडर : रामलाल

श्रीनयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने बीडीओ स्वारघाट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीडीओ पंचायतों में जाकर प्रधानों को डरा धमका रही है और रेत, बजरी, पत्थर, मिक्चर, शटरिंग आदि के टेंडर चहेतों को स्वयं मौके पर जारी कर रही हैं। यही नहीं इस कार्य के लिए बीडीओ कम रेट को अपने आप अधिक कर चहेतों को टेंडर दे रही हैं। रामलाल ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत लैहड़ी में बीडीओ ने ओवर राइटिंग कर किसी दूसरे व्यक्ति को करीब एक हजार रुपये अधिक रेत का टेंडर जारी कर दिया। रामलाल ठाकुर ने दस्तावेज भी जारी किए इनमें बीडीओ के हस्ताक्षर हैं।

उन्होंने बताया की ग्राम पंचायत लैहड़ी में सात तारिख को टेंडर ओपन होने थे। लेकिन बीडीओ ने सभी टेंडर अपने कब्जे में ले लिए। जिसके बाद उन्होंने 10 तारिख को स्वयं पंचायत में पहुंच कर टेंडर जारी कर उस पर अपने हस्ताक्षर किए। जबकि निमय अनुसार टेंडर जारी करना पंचायत प्रधान और सचिव का कार्य है। कहा कि बीडीओ ने अपने चहेतों को काम देने के लिए सुखदेव के जिसमें 1950 रूपये रेत की ट्राली का टेंडर भरा था अपने पेन से उसे 2950 कर दिया। जिसके बाद टेंडर मदन लाल को 2900 प्रति रेट की ट्राली दिया गया।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि उक्त बीडीओ पूर्व में भी स्वारघाट में वित्तिय अनियमितताओं के चलते चार्जशीट हुईं थी। लेकिन उसके बाद अब फिर से उसे स्वारघाट में बीडीओ लगाया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त बीडीओ अब सेवा निवृत होने वाली है। लेकिन वह सेवा विस्तार चाह रही है जिसको लेकर वह भाजपा के नेताओं को खुश करने के लिए बीजेपी संबंधित ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए हर पंचायत पर स्वयं पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर तो बीजेपी भ्रष्टाचार मुक्त की बात करती है। लेकिन ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति से साफ हो रहा है कि बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोर्ट के माध्यम से उक्त अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago