हिमाचल

‘मोदी सरकार फैला रही अराजकता, किसान आंदोलन दबाने के रचे जा रहे षड्यंत्र’

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे पर किसानों कुचलने के आरोप लगे हैं। आंदोलन कर रहे किसानों के साथ इस प्रकार की घटना को लेकर कांग्रेस पूरे देश में सड़कों पर है। घटनास्थल पर जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी में हाउस अरेस्ट कर दिया। इन सभी मसलों के विरोध में आज शिमला में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। एक साल से मांगो को लेकर आंदोलनरत किसानों के आंदोलन को कुचलने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यूपी में मंत्री के बेटे पर कार्यवाही के बावजूद कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी को हाउस अरेस्ट किया गया है।

राठौर ने कहा कि बीजेपी की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश में अराजकता फैलाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी हिटलरशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं और अगर सरकार का रवैया बदलता नहीं है तब तक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदार बीजेपी की सरकार की होगी।

वहीं, हमीरपुर में भी कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में बाजार में  रोष रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। साथ ही कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से मामले की जांच करवाने की मांग की है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago