हिमाचल

झूठ बोलने और अफ़वाहें फैलाने में बीजेपी नंबर वन: कांग्रेस

मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने कहा है कि भाजपा झूठ बोलने व अफ़वाहें फैलाने में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ पर टिकी है और सोची-समझी रणनीति के तहत अफ़वाहें फैला रही है। भाजपा नेता मात्र अफ़वाहों का बाज़ार गर्म कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश रची जा रही है। इस साज़िश की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं और भाजपा का असली चेहरा हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने आ रहा है।
ब्राक्टा व किशोरी लाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 में प्रदेश के मतदाताओं ने जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था और विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया, लेकिन कुछ अवसरवादी ताक़तों के साथ मिलकर भाजपा ने सत्ता पर डाका डालने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बाग़ियों को फ़ाइव स्टार होटलों में ठहराया गया, उन्हें चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर की सैर कराई गई। यह सारी बातें अब प्रदेश की जनता से छुपी नहीं हैं। यही नहीं, भाजपा नेताओं ने प्रलोभन देकर निर्दलीय विधायकों से इस्तीफ़ा दिलवा दिया। दोनों ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि तीन निर्दलीय कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों को हराकर विधानसभा पहुँचे थे। ऐसे में तीनों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किसके दबाव में उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं की भावनाओं का अपमान किया है। क्या इस प्रकरण में धन-बल का इस्तेमाल हुआ है या फिर निर्दलीयों पर कोई दबाव बनाया गया है।
मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि भाजपा नेताओं का सत्ता का लोभ छूट नहीं रहा है और यह बात भी जगज़ाहिर हो चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए जन कल्याण के कार्यों से भाजपा बौखलाई हुई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी, महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन दी, युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए की स्टार्ट-अप योजना शुरू की, बिना केंद्र सरकार की सहायता के आपदा प्रभावित 25 हजार से अधिक परिवारों को फिर से बसाया गया और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाकर उन्हें धरातल पर लागू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ही कांग्रेस पार्टी की ताक़त है और राज्य में हुए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगा।
Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago