हिमाचल

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई बारिश, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में दस्तक देते ही मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में भारी बारिश के लिए मौसम विभाग ने बार-बार ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद पिछले तीन दिनों से कुछ ही स्थानों पर बारिश हुई है। पिछले एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 32 फीसदी कम और पूरे जून माह में सामान्य से 49 फीसदी कम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 और 30 जून के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हुई। शिमला और सोलन दो ऐसे जिले हैं, जहां पिछले एक सप्ताह के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हुई है। शिमला में सामान्य बारिश 33.8 एमएम के मुकाबले 56.8 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 68 फीसदी अधिक है।

सोलन जिले में भी 48.5 MM सामान्य वर्षा की तुलना में 58.4 MM वर्षा हुई, जो सामान्य से 20% अधिक है। राज्य के शेष 10 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। चंबा जिले में सामान्य से 68% कम वर्षा हुई है। राज्य में 23 से 30 जून तक औसत वर्षा 34.4 MM होती है, लेकिन इस बार 23.4 MM वर्षा हुई है जो सामान्य से 32% कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 6 जुलाई तक प्रदेश में लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज के लिए तीन जिलों हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी है।

वहीं कल के लिए छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। तीन से छह जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। छह और सात जुलाई को मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।

प्रदेश के सात जिलों में बीते 27 जून और अन्य पांच जिलों में 28 जून को मानसून ने दस्तक दी है। मानसून की दस्तक के बाद से अब तक केवल शिमला और सोलन ही अच्छी बारिश हुई है। ऊना के भरवाई में भी मानसून की एंट्री के बाद अच्छी बारिश हुई थी। मगर तीन दिन से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

वहीं प्रदेश में बारिश न होने से तापमान में भी उछाल आ रहा है। बारिश नहीं होने से ऊना का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 1.2 डिग्री अधिक के साथ 36.2 डिग्री पहुंच गया है। शिमला का पारा सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 25.7 डिग्री, कल्पा का नॉर्मल से 3.9 डिग्री के साथ 26.9 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री ज्यादा के साथ 27.1 डिग्री हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद अब तक की मानसून से 58.83 लाख रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान 13 लोगों की विभिन्न वजहों से जान गई है, जबकि 26 लोग घायल और एक व्यक्ति लापता है।

Kritika

Recent Posts

कमलेश को जिताओ, विधायक के साथ सीएम पाओ : मुख्यमंत्री

देहरा: चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन कांग्रेस पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए देहरा विधानसभा…

2 hours ago

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में प्रवेश के लिए 22 जुलाई तक जमा करवाएं आवेदन

धर्मशाला, 08 जुलाई: हिमाचल प्रदेश विवि क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा में शिक्षा सत्र 2024-25 में…

2 hours ago

सत्ता का दुरऊपोग लंबे समय तक नहीं चलेगा: बिंदल

धर्मशाला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने घर घर संपर्क अभियान देहरा में कहा…

3 hours ago

पंडित चंद्रधर गुलेरी की कहानियों पर की चर्चा

धर्मशाला, 08 जुलाई: भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला स्तरीय पंडित चंद्रधर गुलेरी शर्मा जयंती…

3 hours ago

आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान 3.31 करोड़ की अवैध शराब, नकदी, आभूषण जब्त

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में होने वाले उप-चुनावों के…

3 hours ago

‘इंदिरा प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का महिलाओं को मिल रहा है लाभ’

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई इंदिरा प्यारी…

3 hours ago