<p>देश और प्रदेश में आई बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने अपना एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा है। वेतन के अलावा उन्होंने अपने सांसद निधि से 10 लाख रुपये की राशि भी प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।</p>
<p>इस राशि को प्रदेश में बारिश से हुए भारी नुकसान और देश में कई राज्यों में आई बाढ़ में सहयोग स्वरूप भेजा गया है। शांता ने कहा कि इस बार पूरे देश में बाढ़ का प्रकोप आसाधारण है। इसके लिए सबको आगे आना चाहिए।</p>
<p>प्रदेश में इस बार बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। प्रदेश सरकार हर संभव कदम उठा रही है। ऐसी परिस्थिति में समाज को भी सरकार के साथ आगे आना होगा। दोनों की अहम भूमिका है।</p>
Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…
Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…
Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…