हिमाचल कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एन वेणुगोपाल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। एन वेणुगोपाल 1995 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति 5 साल के लिए सीबीआई में की गई है।
मौजूदा समय में एन वेणुगोपाल हिमाचल प्रदेश में सीआईडी में एडीजीपी के पद पर तैनात हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रतिनियुक्ति के आधार पर 5 साल की अवधि के लिए वेणुगोपाल को सीबीआई में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
एन वेणुगोपाल प्रदेश के 5 जिलों ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और हमीरपुर में एसपी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…
केलांग 6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…
चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…