Categories: हिमाचल

नालागढ़: प्रबंधन ने रातों-रात बेच दी कंपनी, 300 कामगार हुए बेरोजगार

<p>औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के सल्लेवाल में एक मिक्सी बनाने वाली प्रिथी हिमाचल कंपनी द्वारा सैकड़ों मजदूरों के साथ शोषण का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन ने बिना मजदूरों को बताए रातों-रात कंपनी को बेच दिया है। इसके चलते 300 से ज्यादा कामगार बेरोजगार होने की कगार पर आ चुके हैं। मजदूरों को नोटिस मिलने के बाद जब कंपनी के बेचे जाने की बात का पता चला तो कंपनी के सैकड़ों मजदूरों ने कंपनी के गेट पर अपना रोष प्रकट किया।</p>

<p>कामगारों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 दिन पहले ही उन्हें नोटिस दिया गया है और कंपनी को मालिक द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है। उन्हें 22 जनवरी तक का समय नोटिस के दौरान दिया गया है जो कि बहुत कम है। उन्होंने कहा है कि अगर कंपनी को बेचना ही था तो करीबन 1 साल पहले क्यों नहीं बताया गया।</p>

<p>कामगारों ने लेबर ऑफिस में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। मजदूरों का कहना है कि कंपनी मालिक ने हिमाचल सरकार के दी टैक्सों में 10 साल की छूट का फायदा उठाया और अब कंपनी मैनेजमेंट भागने की फिराक में हैं। इसके चलते 300 से ज्यादा&nbsp; कामगार सड़क पर आ चुके हैं। मजदूरों का कहना है कि अगर उनका हिसाब एग्रीमेंट के अनुसार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कंपनी के गेट पर एक साथ आत्मदाह करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी कंपनी मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन की होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

34 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

57 mins ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

8 hours ago