Categories: हिमाचल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिमला में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का आयोजन किया

शिमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज गेयटी थिएटर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स हिमाचल इकाई द्वारा पत्रकार एवं मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कृषि, जनजाति एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रही हैं और राष्ट्र की उन्नति और प्रगति में बराबर की हिस्सेदार है। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में समान अधिकार दिए गए हैं, जो महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने हाल ही के बजट में महिलाओं के लिए अलग से प्रावधान किया है, जिसमें महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का आरंभिक अवस्था में ही पता लगाने के लिए प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में मैमोग्राफी मशीनें उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं का हर क्षेत्र में सम्मान किया जाता है, जिससे अब भी एक मां को गुरु का दर्जा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की भूमिका देश को शिक्षित तथा हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए सबसे ज्यादा है तथा समाज की कुरीतियों को दूर करने में भी महिलाओं की अहम भूमिका है। आज के समय में महिलाएं पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने बताया कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स हिमाचल इकाई की कुछ मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

महिलाओं का हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर डाॅ डेजी ठाकुर ने महिला आयोग की कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ रचना गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज के समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में फ्री फीस के कदम की सराहना की।

इस अवसर पर कृषि जनजातीय एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने उपस्थित महिला पत्रकारों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित महिला स्वयंसेवियों ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए तथा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स हिमाचल इकाई के पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

12 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

13 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

13 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

13 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

13 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

13 hours ago