हिमाचल

प्राकृतिक खेती से 24 फ़ीसदी कम होती है ग्लोबल वार्मिंग, बीमारियों से मिलती है निजात: आचार्य देवव्रत

शिमला में आज प्रदेशभर के प्राकृतिक खेती करने वाले किसान जुटे हैं। कृषि विभाग ने शिमला के पीटरहॉफ में एक दिवसीय उत्कृष्ट किसान सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में प्रदेश के प्राकृतिक खेती करने वाले 450 से ज्यादा किसान पहुंचे। हिमाचल के राज्यपाल रहे और वर्तमान में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जबकि कृषि मन्त्री वीरेंद्र कंवर भी सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में किसानों के सम्मान के साथ-साथ हिमाचल और गुजरात दोनों के सांझे प्रयास से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की रणनीति बनाई गई। हिमाचल और गुजरात के किसान एक दूसरे के प्रदेशों में जाकर अपने अनुभव सांझा करेंगे।

2018 से हिमाचल में 1 लाख 71 हज़ार किसान बागवान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। हिमाचल में प्राकृतिक खेती की शुरुआत आचार्य देवव्रत ने ही की थी। जो अब हिमाचल की दस हज़ार हेक्टेयर भूमि पर की जा रही है। आचार्य देवव्रत ने कहा प्राकृतिक खेती में कीटनाशकों का बिलकुल इस्तेमाल नहीं किया जाता है। सिर्फ प्रकृति और पशुधन के मलमूत्र से बनी खादों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे फसलों का उत्पादन भी बढ़ रहा है साथ इन फसलों से उत्पन्न होने वाले खाद्य पदार्थों से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया की प्राकृतिक खेती से 24 फीसदी ग्लोबल बर्मिंग कम होती है। कैंसर जैसी बीमारियों से निजात मिलती है.

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश ने प्राकृतिक खेती को आंदोलन के रूप में लिया है और बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती करने वाला देश का पहला राज्य है। यहां पर पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्रयासों से ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया गया है। इसके बाद देश के कई राज्य हिमाचल के प्राकृतिक खेती के मॉडल को अपना रहे हैं। हिमाचल के बाद गुजरात का राज्यपाल बनने के बाद आचार्य देवव्रत वहां भी प्राकृतिक खेती को शुरू करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसी मकसद से आज शिमला में किसान सम्मेलन बुलाया गया है। आज की कार्यशाला में हिमाचल के कृषि मंत्री, कृषि सचिव समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

11 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

11 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

11 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

12 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

12 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

12 hours ago