<p>EVM की सुरक्षा में लापरवाही बरतना पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया है। लापरवाही बरतने के लिए दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है।</p>
<p>जिला ऊना के गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस के आलाधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण के लिए अंब पहुंची। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को रोल कॉल के लिए बुलाया गया, जिनमें 2 पुलिस कर्मी गैर हाजिर रहे।</p>
<p>अधिकारियों ने जवानों के गैर हाजिर होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने को सूचित कर दिया। जिला ऊना के गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें अंब कॉलेज में रखी गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, लेकिन पुलिस कर्मी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए।</p>
नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…
प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…
कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…
पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…
हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…