Categories: हिमाचल

बड़ी लापरवाही: टांडा में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे दो शवों को बदला

<p>टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रशासन और पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बच्चों को बदलने के केस तो आपने सुने होंगे, लेकिन यहां पर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे दो शवों को ही बदल दिया गया। यह शव पालमपुर और हमीरपुर से थे, लेकिन लापरवाही के चलते पालमपुर के शव को हमीरपुर भेज दिया गया। शवों के बदलने का पता उस समय चला जब अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे परिजनों को कुछ गड़बड़ दिखी।</p>

<p>परिजनों ने जब शव के उपर से कपड़ा हटाया तो किसी और का शव देखकर सभी को होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत पुलिस और टीएमसी प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को वापस मंगवाया, जहां पुनः पहचान कर शव परिजनों को सौंपे गए।</p>

<p>उधर, टीएमसी के प्रचार्या डा. भानु अवस्थी ने कहा कि यह लापरवाही पुलिस के स्तर पर हुई है, जबकि एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि मॉर्चरी से जो शव दिए गए, वही परिजनों को भेजे गए। उन्होंने कहा कि इसमें पुलिस की लापरवाही नहीं है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago