<p>हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना वायरस से निपटने के लिए मीडिया के माध्यम से जरूर संबोधन कर रहा है। प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में जरूर है लेकिन बाजार से मास्क और सैनिटाइजर खत्म हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार बाजार में इनके दाम भी बहुत अधिक बढ़ चुके हैं। जो मास्क 10 रुपये का था वो अब दिल्ली बाजार में बड़ी मांग के चलते 40 रूपये और 30 वाला 70 रूपये में मिल रहा है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि 95 साइज का मास्क मिल ही नहीं रहा है।</p>
<p>प्रदेश में ये स्थिति सभी जिलों में बनी हुई है। वहीं, मास्क सप्लायर कह रहे हैं कि दिल्ली में बड़ी मांग के बाद हिमाचल में स्टॉक आना ही बंद हो चुका है और सबसे बडी बात है कि जिनके पास यहां स्टॉक था वो भी दिल्ली में जाकर बेच रहे हैं।</p>
<p>बता दें कि हिमाचल में भी 4 संदिग्ध मरीज कोरोना वायरस के पाए गए हैं। इनके ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है जिसके इनके वायरस की पुष्टि की जा सकती है। हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि खांसी-जुकाम होने पर डॉक्टर के पास जाए और अपना चेकअप करवाएं। इसके अलावा खांसने और छींकने के बाद अपने हाथ जरूर धोएं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5439).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…