Categories: हिमाचल

हमीरपुर में JNNURM की बसों को मिले 19 नए रूट

<p>हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में चलने वालीं JNNURM बसों का संचलान अब शुरू होने जा रहा है। हमीरपुर के आरटीओ दफ्तर से 19 नए रूट की अनुमति मिल गई है। इन रूटों में अधिकांश रूट ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाले हैं। अब ग्रामीण जनता आराम से HRTC बसों से आरामदायक यात्रा का लाभ उठा सकती है।</p>

<p>गौरतलब है कि JNNURM की बसें काफी वक्त से हमीरपुर में जंग खाए जा रही थीं। रूट नहीं मिलने की वजह से इन बसों को हमीरपुर बाईपास पर पार्क किया गया था। जब HRTC ने इन बसों के संचालन के लिए रूट मांगे तो प्रदेश के निजी बस ऑपरेटरों ने विरोध शुरू कर दिया। लिहाजा, परमिट की फाइलें जनहित में कभी आगे बढ़ ही नहीं सकीं। हमीरपुर में तैयार की गई इस क्लस्टर लाइन को ग्रामीण एरिया से जोड़ते हुए RTO ने निजी बस ऑपरेटरों और HRTC के साथ पिछले सप्ताह एक बैठक आयोजित की। इसमें बसों की समय-सारणी को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान 19 रूटों पर निजी बस ऑपरेटरों ने सहमति जताई।</p>

<p>हालांकि, फिलहाल यह रूट परमिट एचआरटीसी को एक सप्ताह के लिए जारी किया गया है। अगर कोई अन्य बस ऑपरेटर इससे प्रभावित नहीं होता है और कोई आपत्ति नहीं करता है तो इसे हमेशा के लिए तय कर दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago