Categories: हिमाचल

आज का युवा तय करेगा सरकार, 1.25 लाख नए वोटर्स शामिल

<p>हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसको लेकर नेताओं ने भी जनता के बीच शिरकत देना शुरू कर दी है। इस बार के चुनाव में नई सरकार का भविष्य आज का युवा तय करेगा। 15 सितंबर, 2017 को फोटोयुक्त मतदाता सूची को अंतिम रूप में प्रकाशित कर दिया गया है। इस बार वोटर लिस्ट में 1,25,556 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है। इन नए मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग में 40,567 वोटर तथा 19 से अधिक आयु वर्ग में 84,989 नए मतदाताओं के नाम दर्ज हुए हैं।</p>

<p>शिमला में राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में 49,05,677 वोटर मतदान करेंगे। जिनमें 24 लाख 98 हजार 174 पुरुष और 24 लाख 7 हजार 503 महिलाएं हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में इस बार 47,523 वोटर हटाए गए हैं। इन मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन, दोहरे पंजीकरण की वजह से हटाए गए हैं।</p>

<p>प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता सुलह निर्वाचन क्षेत्र में 92,753 और सबसे कम लाहौल एवं स्पीति निर्वाचन क्षेत्र में 22,849 मतदाता हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियां निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

13 mins ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

15 mins ago

व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चैधरी आईआरएस ने…

17 mins ago

रेसर विजेता श्रेया लोहिया को प्रतिभा पुष्प अवार्ड से नवाजा

यूएस बेस्ड एनआरआई प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन जो वर्ष 2018 से पुरातत्व, नृत्य, मेले और त्यौहार,…

21 mins ago

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

16 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

16 hours ago