Categories: हिमाचल

आज से 2 दिन तक ‘डगैली’ यानी चुड़ैल की रात, तीन जिलों के लोग रहेंगे खौफ में

<p>ये अंधविश्वास है या प्राचीन समय से चली आ रही रस्म, जिसका निर्वाह आज भी लोग कर रहे है।&nbsp;&nbsp; आज शनिवार और कल रविवार दो दिन शिमला, सोलन व सिरमौर तीन जिलों के लोग&nbsp; डगैली यानी कि चुड़ैल के डर के साए में जीते है। इन बुरी आत्माओं से निबटने के लिए&nbsp; इन जिलों में तैयारियां पहले ही कर ली गई है।&nbsp;</p>

<p>वहीं पुरोहित और आसपास के मंदिरों के पुजारी लोगों के घरों में सरसों के दाने पहुंचा रहे हैं। मान्यता है कि बुरी आत्माओं और भूत प्रेतों के असर से बचने के लिए ये इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रदेश के तीन जिलों के 10 विधानसभा हलकों में ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के जौनसार भाबर तक में इन दोनों रातों में बुरी आत्माओं से बचने के लिए डगैली यानी चुड़ैल से बचने के पूरे प्रबंध किए जाते हैं।</p>

<p>भाद्र मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी व इससे एक दिन पहले यानी कि आज छोटी और कल रविवार को बड़ी डगैली आ रही है। इसे अघाेरा चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन शिव के गण यानी भूत प्रेतों और बुरी आत्माओं का प्रभाव ज्यादा होता है। शिमला, सोलन, सिरमौर के अलावा उत्तराखंड में भी इन दोनों दिनों की मान्यता है। इस दिन को डवांस भी कहते है।</p>

<p>माना जाता है कि&nbsp; डगैली की रात&nbsp; बुरी आत्माएं&nbsp; पूरी तरह सक्रिय होती हैं। जिससे दुष्प्रभाव का ज़्यादा ख़तरा रहता है। दोनों दिन दरवाजे पर टिंबर के पत्ते दरवाजों पर लगाते है। जिससे बुरी आत्माओं के घर मे प्रवेश को रोकने का दावा किया जाता है। इसके अलावा भी कई तन्त्र टोटके लोग बुरी आत्माओं से बचने के लिए करते है। इसके अलावा पुरोहित भी सुरक्षा यन्त्र देते है।</p>

Samachar First

Recent Posts

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

13 mins ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

  धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

41 mins ago

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन फिर मुखर, न हम झुके न डरे और न बिके हैं

डीए-एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारियों की नाराजगी का मामला शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी…

55 mins ago

एचआरटीसी बस से टकराई बाइक, 24 साल के युवक की मौत

Shimla: शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र दीदोघाटी में सड़क हादसे में 24 साल के…

2 hours ago

सीबीआई अफसर बनकर शातिरों ने रिटायर्ड एचएएस से एंठे 73 लाख, डिजिटल अरेस्‍ट रखा, जाने पूरा मामला

  Shimla: साइब क्राइम की तमाम अवेरनेस के बीच पढ़े लिखे लोग भी शातिरों का…

2 hours ago

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

6 hours ago