हिमाचल

मिनी सचिवालय में अब नियमित तौर पर होंगी विकास की समीक्षा: पठानिया

विस उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के निर्देशों के पश्चात धर्मशाला के मिनी सचिवालय में नियमित तौर पर मंत्री तथा विधायक लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा कांगड़ा जिला के विकास कार्योें की समीक्षा करेंगे।

विस उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु स्वयं मॉनिटरिंग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला को टूरिस्ट कैपिटल के रूप में विकसित करने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर कार्य चल रहा है ताकि कांगड़ा जिला में स्वरोजगार के बेहतर अवसर लोगों को मिल सकें।

उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए टांडा मेडिकल कालेज को सुदृढ़ किया जा रहा है इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर तथा आसपास के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विस उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत कांगड़ा जिला के लुथान में सुखाश्रय परिसर का निर्माण किया जा रहा है इसके साथ ही धर्मशाला के डगवार में दुग्ध प्लांट के सृदृढ़ीकरण के लिए सरकार द्वारा पहल की गई है ताकि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिल सके और पशु पालकों की आमदनी दुगुनी हो सके।

Kritika

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

9 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

10 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

11 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

12 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

12 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

12 hours ago