Categories: हिमाचल

अब नगर निगम धर्मशाला के कार्यालय में होगी थर्मल स्कैनिंग

<p>प्रदेश की दूसरी नगर निगम धर्मशाला के कार्यालय में कोविड-19 के संकट के बीच हर आने वाले का टेंपरेचर चेक किया जा रहा है। रोटरी क्लब धर्मशाला की ओर से हाल ही में नगर निगम को थर्मल स्कैनर और पीपीई किट भी मुहैया करवाई गई हैं। इसके अलावा नगर निगम की ओर से फील्ड में जाने वाले स्टाफ को कोरोना से बचाव के लिए उपकरण भी दिए गए हैं।</p>

<p>अब रोटरी क्लब ने निगम को हर आगुंतक का टेंपरेचर चेक करने के लिए थर्मल स्कैनर और 5 पीपीई किट भी दी गई हैं। इसके अलावा निगम एरिया में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर के कचरे को उठाने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है और उसके लिए अलग से गड्ढा बनाकर उसमें दबाया जाता है। शहर के ऐसे स्थान जहां प्रतिदिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है, उन स्थानों की प्रतिदिन सेनेटाइजेशन की जा रही है।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम धर्मशाला के मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि नगर निगम स्टाफ के कई अधिकारी, कर्मचारी फील्ड में जाते हैं, जिनकी शारीरिक सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए हैं। रोटरी क्लब धर्मशाला ने निगम को थर्मल स्कैनर दिया है, लोगों का टेंपरेचर चेक करने के लिए, जिसका इस्तेमाल किया जा रहा है और क्लब की ओर से 5 पीपीई किट भी दी गई हैं। निगम कार्यालय में आने वाले हर आगुंतक का टेंपरेचर चेक किया जा रहा है और उन्हें सेनेटाइजर भी दिया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

36 mins ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

2 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

2 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

13 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

13 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

15 hours ago