पिता के अंतिम दर्शन कर पायेगी बेटी, रिद्धिमा कपूर को दिल्ली पुलिस ने दिया पास

<p>ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी&nbsp; अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई जा सकेंगी । दिल्ली पुलिस ने ऋषि कपूर के परिवार के पांच लोगों के लिए पास जारी किया है, जिससे वे मुंबई जा सकेंगे। इनमें ऋषि कपूर के बेटी रिद्धिमा भी हैं । डीसीपी दक्षिण दिल्ली आरपी मीणा के मुताबिक, ऋषि कपूर की बेटी के अनुरोध पर मुंबई जाने के लिए कुल पांच लोगों के लिए पास जारी किया गया है। इनमें रिद्धिमा भी शामिल हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने परिवार के साथ साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि बुधवार रात को पिता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद से&nbsp; ही उनकी बेटी रिद्धिमा परेशान थी । गुरुवार सुबह पिता के निधन की खबर आने के बाद रिद्धिमा ने केंद्र सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर के निधन के समय परिवार के सदस्यों में पत्नी नीतू सिंह और बेटा रणवीर कपूर साथ थे । वहीं, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में थी।</p>

<p>मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार शाम तक होगा । मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा । अभी मुंबई में परिवार बेटी का इंतजार कर रहा है</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago