हिमाचल

अनुबंध को पेंशन और अन्य लाभों के लिए गिने जाने के लिए राजस्व मंत्री से रखी मांग

शाहपुर: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास और महसचिव सुनील कपूर की अगुवाई में आज एक प्रतिनिधि मंडल राजस्व, बागवानी एवंम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी से मिला और मांग रखी की अनुबधं कार्यकाल की गणना भी पेंशन के लिए की जाए ! प्रतिनिधि मंडल ने हाल ही में आई  सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार से उस जजमेंट को अति शीघ्र लागू करने का आग्रह किया, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने अनुबंध कार्यकाल को पेंशन के लिए गिने जाने के आदेश पारित किए हैं !
जिला प्रधान काँगड़ा ने मंत्री महोदय से आग्रह कहा की अनुंबध  को पेंशन के लिए गिने जाने से 10000 के करीब कर्मचारी भी पेंशन में कवर हो जायेंगे उन्होंने कहा की उन्हें पूर्ण  भरोसा है की डेढ़ लाख कर्मचारियों की पेंशन बहाल  कर  चुकी सरकार उन छूट रहे कर्मचारियों को भी पेंशन देगी जिनका सेवा कॉल 9 साल 9 माह नहीं हो रहा ! उन्होंने कहा की कर्मचारियों ने आठ आठ साल अनुंबध  पर लगाए हैं, जबकि अब अनुबंध 2 साल है, ऐसे में यह एक जायज मांग है जिसे सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए मंत्री महोदय ने भरोसा दिया की सरकार जरूर इस विषय में जल्द निर्णय लेगी !
इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के शाहपुर प्रधान शलिंदर पठानिया , कोषाध्यक्ष रवि कुमार, सूर्यवीर नई पेंशन स्कीम  खंड प्रधान शाहपुर सुनील शर्मा , श्रेष्ठा देवी , राहुल मन्हास उपाध्यक्ष, आशा देवी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे !
Kritika

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

44 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

57 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

20 hours ago