Categories: हिमाचल

हिमाचल के बर्फ़ीले इलाकों में बढ़ रही बर्फ़ानी तेंदुए की संख्या, पहाड़ी प्रदेश में 100 से अधिक स्नो लैपर्ड

हिमाचल में हिम तेंदुएं की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रदेश में स्नो लैपर्ड की संख्या 100 के पार हो गई है। हिम तेंदुएं पहाड़ी प्रदेश के बर्फ़ीले इलाकों में पाए जाते हैं। इसी तरह सामान्य लैपर्ड की संख्या भी बढ़ी है। वर्तमान में प्रदेश में 761 सामान्य तेंदुए हैं। एक अनुमान के मुताबिक तीन-चार वर्षों से इनकी संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जबकि प्रदेश के चिड़ियाघरों में तीन दर्जन टाइगर हैं। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में तेंदुओं की संख्या में वृद्धि  होना शुभ संकेत माना जा रहा है।

हिम तेंदुआ एक बड़ी बिल्ली के आकार का दिखता है जो मध्य और दक्षिण एशिया के पहाड़ी क्षेत्र में पाया जाता है। यह आईयूसीएन की लाल सूची में विलुप्तप्राय प्रजातियों में सूचिबद्ध है। हिम तेंदुए मध्य एशिया के पहाड़ों में 9,800 और  17,000 फीट की उंचाई पर पाए जाते हैं। ये अफगानिस्तान से कजाकिस्तान, रूस, उत्तर में भारत और पूर्व में चीन तक पाए जाते हैं। हिमाचल के स्पिति और किन्नौर में भी हिम तेंदुआ पाया जाता है। हिम तेंदुएं  का शिकार करने पर प्रतिबंध है।

हिम तेंदुआ अपने से तीन गुना अधिक वजन वाले पशुओं का शिकारी कर सकते हैं। हिम तेंदुए खड़ी चट्टान क्षेत्रों और कंदराओं में निवास करना पसंद करते हैं। ये अपने शिकार का छिप कर इंतजार करते हैं और आमतौर पर 20- 50 फीट की दूरी से हमला करते हैं। हिम तेंदुआ 30 फीट की दूरी तक छलांग लगा सकता हैं। यह दूरी इनके शरीर की लंबाई के छह गुणा अधिक है। परंपरागत चीनी दवाओं में इनके शरीर के अंगों का इस्तेमाल होता है। इसलिए अवैध रूप से इनका शिकार कर व्यापार किया जाता है। इसी वजह से इन तेंदुओं की संख्या तेजी से कम होती रही।

हिमाचल में विलुप्तप्राय पशु पक्षियों की प्रजातियां हाल ही में नज़र आई है। सिरों और कस्तूरी मृग भी स्पीति में देखे गए हैं। हिम तेंदुआ भी ऐसी प्रजातियों में से एक है। वन मंत्री राकेश पठानिया का कहना है कि ये पशु पक्षी हिमाचल की पहचान है। इनके संरक्षण व संवर्धन के लिए विभाग पूरी तरह कटिबद्ध है। विभाग जहां विलुप्तप्राय पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए काम कर रहा है तो वहीं अन्य पशु पक्षियों की प्रजातियों को बचाने में लगा हुआ है। जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

5 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

5 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

7 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

8 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

9 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

10 hours ago