Categories: हिमाचल

ऊना के 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 8 को बद्दी और 1 को टांडा किया शिफ्ट

<p>ऊना जिला में कोरोना के&nbsp;9 नए&nbsp;पॉजिटिव आने के बाद जिला ऊना में पूर्णतया कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। ऊना में 9 पॉजिटिव मामलों की सूचना मिलते ही जिला सचिवालय में देर रात तक&nbsp;प्रशासन की उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिला में सामने आये&nbsp;9 पॉजिटिव मरीजों में से एक 75 वर्षीय&nbsp;व्यक्ति को टांडा मेडिकल कालेज&nbsp;और 8 पॉजिटिव&nbsp;मरीजों&nbsp;को बद्दी में बनाये गए कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जिला ऊना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 12 पहुंच गई है। वहीं नए 9 पॉजिटिव मरीजों में से 5 जिला&nbsp;सिरमौर, एक जिला&nbsp;सोलन, दो यूपी और एक जिला ऊना की ही मस्जिद का मौलवी शामिल है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पॉजीटिव पाए गए लोगों की उम्र 16 से 75 साल के बीच की है, यह वही लोग हैं जो तबलिगी जमात के पॉजीटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए थे। पॉजीटिव पाए गए मरीजों&nbsp;में से 8 को&nbsp;बद्दी&nbsp;और एक को टांडा मेडिकल कालेज&nbsp;शिफ्ट किया गया है।&nbsp;ऊना में 9 लोगो की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद कोरोना ग्रस्त की संख्या बढ़कर सीधे 12 पहुंच गई है।</p>

<p>बता दें कि जिला&nbsp;ऊना में पहले पाए गए तीनों पॉजिटिव जिला मंडी के निवासी थे। अब जो 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है यह सभी पहले पॉजिटिव आये तीनों मरीजों के संपर्क में आये थे और अब यह लोग कुठेड़ा खैरला की मस्जिद में रह रहे थे। कुठेड़ा खैरला&nbsp;मस्जिद में रहने वाले 9 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कुठेड़ा खैरला के तीन किलोमीटर एरिया को सील कर दिया गया है और 7 किलोमीटर क्षेत्र को बफर जॉन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में अब किसी तरह की मूवमेंट नहीं होगी जबकि पूरे इलाके को सैनेटाइज किया जायेगा। डीसी ऊना संदीप कुमार ने कहा कि 9 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद ऊना जिला में कोरोना मरीजों&nbsp;की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

6 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

6 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

6 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

20 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

21 hours ago