हिमाचल

पुरानी शिक्षा नीति ने छात्रों को संस्कृति और मिट्टी से किया कोसों दूर: राज्यपाल

जसबीर कुमार, हमीरपुर।

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पुरानी शिक्षा नीति को लेकर सवाल उठाए हैं। राज्यपाल ने कहा कि पुरानी शिक्षा नीति से छात्र काफी पिछड़ चुके हैं और संस्कृति, इतिहास और मिटटी से भी कोसों दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी शिक्षा नीति पूरे देश को अलग-थलग करके रखा था लेकिन अब नई शिक्षा नीति ने सभी को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जोकि अच्छी बात है।

राज्यपाल ने कहा कि लंबे समय में हमारी शिक्षा नीति ने गुलाम लोग दिए हैं और शिक्षा नीति में सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज की सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति बहुत बढ़िया है। नई शिक्षा नीति के तहत नई दिशाएं खोलने के साथ साथ नए अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विज्ञान भारती के द्वारा बहुत बढ़िया प्रयास किया जा रहा है जिससे अपने विज्ञान के बारे में जिज्ञासा पैदा की जा सके क्योंकि विज्ञान केवल प्रयोगशाला में ही नहीं होता बल्कि रसोईघर में भी हो सकता है। बता दें कि राज्यपाल गुरुवार को एनआईटी हमीरपुर में आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

10 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

10 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

10 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

10 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

10 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

12 hours ago