Categories: हिमाचल

लोगों का भरोसा है मेरी असली ताकत: जीएस बाली

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने आज अपने जन्मदिन पर मिले असंख्य बधाई संदेशों एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार जताया। जनता के अपार स्नेह और विश्वास के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का भरोसा उनकी असल ताकत है, इससे उन्हें जनभलाई के कार्यों के लिए और ऊर्जा एवं बल मिलता है। विभिन्न घटनाओं में आंतकियों से लोहा लेते शहीद हुए सेना के जवानों और गुड़िया की दुखद घटना को लेकर जन्मदिन इनपर समर्पित है।

इस अवसर पर जीएस बाली ने विकलांग व्यक्तियों को विभिन्न सहायता यंत्र भेंट किए। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय बाल मेले में नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लोगों के अतिरिक्त प्रदेश के अलग-अलग क्षत्रों के लोग शामिल हुए। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। इससे पूर्व, बाली ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा, नंदीकेश्वर धाम चामुण्डा तथा नारदा-शारदा मंदिर नगरोटा बगवां में पूजा-अर्चना की।

1700 व्यक्तियों को नजर के चश्मे वितरित किए

इस उपलक्ष्य पर गत दिन से नगरोटा में आरम्भ हुए बाल मेले के दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में लोगों ने बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में नाक, कान, आंख, गुर्दे, हृदय, हड्डियां इत्यादि से संबंधित बीमारियों के उपचार की सुविधा का लाभ उठाया। इस दौरान 2500 व्यक्तियों ने अपना उपचार करवाया तथा 1700 व्यक्तियों को नजर के चश्मे वितरित किए गए और लगभग 300 व्यक्तियों को आंखों के ऑपरेशन के लिए कहा गया। इन सभी ऑपरेशनों का खर्च नगरोटा बगवां कल्याण सोसायटी वहन करेगी।

बच्चों ने हाथी-ऊंट की सवारी का उठाया लुत्फ

बाल मेले के दूसरे दिन बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष तौर पर हाथी एवं ऊंट की निःशुल्क सवारी का प्रबंध किया गया था, जिसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में बच्चों ने सवारी का आनंद लिया। इस अवसर पर विशेष पकवानों एवं मिठाईयों का भी इंतजाम किया गया था और लोगों ने इनका भी बड़े चाव से स्वाद लिया। इसके अलावा प्रदेश भर में मशहूर ‘कांगड़ी धाम’ भी आयोजित की गई।

बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

सुबह से ही नगरोटा बगवां में जीएस बाली को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी और सोहन लाल ठाकुर, केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सपहिया पूर्व विधायक सुरेन्द्र काकू, तिलक राज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व अन्य विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने नगरोटा बगवां पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

‘हिम मणि’ बस सेवा की शुरुआत

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने लोगों की सुविधा के लिए आज नगरोटा बगवां बस अड्डे से हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बस सेवा के तहत ‘हिम मणि’ बस सेवा की शुरूआत की। उन्होंने अलग अलग डिपुओं की इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें मैक्लोड़गंज से दिल्ली, जोगिन्द्रनगर-बैजनाथ-दिल्ली, पालमपुर-दिल्ली, ज्वाला जी से दिल्ली और चम्बा-शिमला वाया ऊना-बद्दी के रूट पर चलेंगी।

सिंगर्स के गानों पर थिरके युवा

इसके अलावा बाल मेले के साथ बॉलीवुड सिंगर्स ने भी अपना जलवा बिखेरा और जनता का मनोरंजन किया। जाने माने सिंगर अशोक मस्ती के गानों पर लोगों ने खूब सीटीयां बजाई और नाच-कूद की।

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

4 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

4 hours ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

4 hours ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

4 hours ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

4 hours ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

19 hours ago