ISIS स्लीपर सेल के सदस्य को 5 साल की कैद

कुल्लू जिले के बंजार से पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस के स्लीपर सेल के सदस्य आबिद खान को विशेष सत्र ने 5 साल की सजा सुनाई है। यही नहीं, कोर्ट ने आबिद पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। उसे यह सजा  ISIS के लिए स्लीपर सेल के रूप में कार्य करने के आरोप साबित होने पर सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने से पहले उसने सारे आरोप कबूल कर लिए थे।

मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले आबिद को NIA की टीम ने दिसंबर माह में बंजार से पकड़ा था। यह बंजार में एक चर्च में पॉल नाम से रह रहा था। आबिद वहां रहकर इंटरनेट के जरिये इनके संपर्क में था और कई जानकारियां उन्हें दे रहा था। NIA के राडार में आने के बाद उनकी टीम बंजार पहुंची और पिछले वर्ष 17 दिसंबर को उसे धर दबोचा।

NIA ने इसे अपनी गिरफ्त में लेने के बाद कुल्लू में विशेष अदालत में पेश किया था और वहां से रिमांड में लेने के बाद आबिद ने NIA को कई अहम जानकारियां दीं। इसके साथ ही  अपना जुर्म भी कबूल कर लिया था। यहां NIA की विशेष अदालत में विशेष जज वीरेंद्र सिंह के सामने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई पूरी हुई और आबिद को पांच साल की सजा सुनाई गई।

पब्लिक प्रोसीक्यूटर ने बताया कि NIA ने कोर्ट में दलील दी है कि आबिद ने उन्हें जांच में पूरा सहयोग दिया है और उसकी मदद से वे कई अहम जानकारियां जुटाने में सफल रहे हैं। इसके साथ-साथ इसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है कि वह ISIS का सदस्य था और सीरिया जाना चाहता था, लेकिन वह जा नहीं पाया था।

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

3 hours ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

3 hours ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

3 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

21 hours ago