Categories: हिमाचल

ऊना में सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले दिन बिलासपुर के 1818 युवाओं ने बहाया पसीना

<p>ऊना के इंदिरा स्टेडियम में दस दिनों तक चलने वाली सेना की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेना भर्ती कार्यालय अंबाला द्वारा बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के युवाओं के लिए इस खुली भर्ती का आयोजन किया गया है। भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत आते 17464 युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन देश सेवा के जज्बा लिए बिलासपुर के 1818 युवाओं ने हिस्सा लिया और मैदान में जमकर पसीना बहाया।</p>

<p>भर्ती के पहले दिन सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए शारीरिक परीक्षण किया गया जिसमें युवा ने दौड़, बीम, जिग जैग और 9 फीट का गढ्ढ़ा फांदना जैसे कड़े परीक्षणों से होकर गुजरना पड़ा। इस भर्ती को लेकर युवाओं में काफी जोश देखने को मिला। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने आए युवक सुबह 3 बजे से ही घने कोहरे के बीच मैदान में जुटना शुरू हो गए थे। वहीं कई युवाओं को एफिडेविट ने लाने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और उन्हें सुबह सवेरे ही तहसील का चक्कर काटना पड़ा।</p>

<p>वहीं, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने कहा कि इस भर्ती को लेकर युवाओं में काफी जोश है। उन्होंने युवाओं को दलालों से दूर रहने और पूरी पार्दर्शिता से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का आह्वान किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

10 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

10 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

10 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

10 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

10 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

12 hours ago