हिमाचल

पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे रोक: आईडी भंडारी

पी.चंद, शिमला।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी निजी स्कूलों की मनमानी पर रोग लगाने की मांग की है। गुरुवार को शिमला में प्रेस वार्ता का आयोजन कर AAP नेता आईडी भंडारी ने कहा कि आज हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। निजी स्कूलों की लगातार बढ़ती  मनमानी के चलते आज हिमाचल में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कल पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप के वरिष्ट नेता ने गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों की मनमानी से निजात दिलाने का ऐतिहासिक फैसला लिया।

उन्होंने सूबे की बीजेपी सरकार से मांग करते हुए कहा कि पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी जल्द से जल्द इन निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाए ताकि बच्चों और अभिभावकों को राहत मिल सके। उन्होंने हिमाचल के सरकारी स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर भी सीएम जयराम ठाकुर से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा, और स्कूलों की बेहतर दशा के साथ निजी स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण कर बेहतर हिमाचल की परिकल्पना को साकार करें।

आईडी भंडारी ने कहा पंजाब में सीएम भगवंत मान ने कल जो दो ऐतिहासिक फैसले लिए उनमें पंजाब शैक्षणिक सत्र 2022-23 के मौजूदा समेस्टर के दौरान फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। इसके अलावा निजी स्कूल अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें या वर्दी खरीदने के लिए मजबूर नहीं करेगा। इससे हिमाचल के लोगों की भी आने वाले समय में हिमाचल में भी ऐसी व्यवस्था लागू होने की उम्मीद आम आदमी पार्टी से लग गई है जिसके लिए कार्यकर्ता सड़क से सदन तक सरकार को जगाने का काम करेगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago