प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले पिछले कुछ दिनों से बढ़ते जा रहे है। वहीं, सोलन के बद्दी से एक औऱ कोरोना पॉजिटिव की मौत का मामला सामने आया है। बता दें की बद्दी की रहने वाली 75 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गइ थी। जिसे कल रात आईजीएमसी शिमला में गंभीर हालत में लाया गया और आज सुबह उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। आईजीएमसी के प्रिंसिपल रजनीश पठानिया ने महिला की मौत की पुष्टि की है।हिमाचल में कोरोना से आज 24वीं मौत है।

शिमला शहर में 4 पॉजिटिव मामले आये सामने

शिमला शहर में चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें चंडीगढ़ से लौटे पति पत्नी पॉजिटिव पाए गए हैं। पति पत्नी खलीनी में रहते है और चंडीगढ़ से लौटने के बाद इनको होम क्वारंटाइन किया गया था। जबकि तीसरा मामला सिरमौर से लौटी एक महिला का है जो आईजीएमसी की फ्लू ओपीडी में लक्षण पाए जाने के बाद टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है महिला मेहली की रहने वाली है। जबकि चौथा मामला बीसीएस में रहने वाले एक व्यक्ति का है जो कुछ दिन पहले कांगड़ा से बीसीएस में रहने वाले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। सीएमओ शिमला सुरेखा चोपड़ा ने 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की है ।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…