Categories: हिमाचल

लॉकडाउन के बीच महिलाओं की मदद के लिए पालमपुर प्रशासन ने शुरू की महिला सुविधा केंद्र हेल्पलाइन

<p>लॉकडाउन और कर्फ्यू में महिलाओं की सहायता के लिये पालमपुर प्रशासन द्वारा विशेष पहल कर महिला सुविधा सेवा केंद्र के नाम से महिला हेल्पलाइन शुरू की है। इस हेल्पलाइन का नंबर 7649986000 है। यह हेल्पलाइन पूरी तरह से महिला समस्याओं पर केंद्रित और महिलाओं द्वारा ही संचालित की जा रही है जो महिलाओं के लिए काफी कारगर सिद्ध हो रही है और इसके काफी सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। नायब तहसीलदार किरण चौहान इसकी नोडल अधिकारी हैं और इनकी टीम में नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज से शिवानी और दीपिका महिलाओं की सहायता के लिये ततपरता से कार्य कर रही हैं।</p>

<p>उपमंडल पालमपुर में एक कॉल पर ही महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान से महिलाएं बहुत खुश हैं और राहत महसूस कर रही हैं । हेल्पलाइन के आरम्भ होने के 24 घण्टों के भीतर इस हेल्पलाइन में सहायता के महिलाओं की सहायता के लिये उनकी जरूरत का लिये सामान, दवाइयां इत्यादि घरद्वार भी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।&nbsp; गुरुवार से आरम्भ की गई इस हेल्पलाइन में महिलाओं की कॉल आनी शुरू हो गया गयीं हैं और एक फोन कॉल पर ही समस्याओं के समाधान से विश्वास बड़ा है।</p>

<p>एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि लॉकडाउन और कर्फ्यू से लोग अपने घरों में ही हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़ी संख्या महिलाओं की भी है, जिसमें एकल नारियां और&nbsp; अन्य महिलाओं की है। उन्होंने बताया कि पालमपुर में बहुत सारी हेल्पलाइन अलग -अलग वर्गों के लिये आरम्भ की गयीं हैं। महिलाओं के लिये भी एक अलग हेल्पलाइन आरम्भ करने दिशा में प्रयास किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago