Categories: हिमाचल

पंचायतीराज चुनाव: सोलन जिला के सभी विकास खंडों की पंचायतों में प्रधान के पदों का रोस्टर जारी

उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 125 और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन के सभी विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत तोप की बेड़ में प्रधान पद अनारक्षित है ग्राम पंचायत डांगरी, ग्राम पंचायत ओच्छघाट, ग्राम पंचायत सन्होल तथा ग्राम पंचायत शडियाणा में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत भारती, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी तथा ग्राम पंचायत जाडली में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत हरिपुर में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरिक्षत है।

ग्राम पंचायत सेन बनेड़ा में प्रधान पद महिला, ग्राम पंचायत शमरोड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत पड़ग में प्रधान पद महिला तथा ग्राम पंचायत कोठों में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत शामती में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत आंजी में प्रधान पद महिला तथा ग्राम पंचायत सपरून में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत भोजनगर में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत काबाकलां में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत नेरीकलां में प्रधान पद अनुसूचित जाति तथा ग्राम पंचायत बसाल में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत धरोट में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।

ग्राम पंचायत मशीवर में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत जौणाजी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए ग्राम पंचायत जाबल जमरोट में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत चेवा में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कोरों में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बड़ोग में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत चामत भड़ेच में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत देवठी में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत अन्हेच में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत बोहली में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सेरी में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी तथा ग्राम पंचायत रणों में प्रधान पद अनारक्षित है।

ग्राम पंचायत सलोगड़ा में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत बांजणी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत बाशा तथा ग्राम पंचायत बीशा में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत चायल तथा ग्राम पंचायत देलगी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत छावशा में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत दंघील तथा ग्राम पंचायत जधाणा में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत हिन्नर में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत झाझा, ग्राम पंचायत काहला तथा ग्राम पंचायत क्वारग में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कनैर में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत कोट तथा ग्राम पंचायत मही में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।

ग्राम पंचायत ममलीग में प्रधान पद अनारक्षित है तथा ग्राम पंचायत नगाली में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत पौधना में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सकोड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि ग्राम पंचायत सतड़ोल में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सायरी में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत सिरीनगर में अनुसूचित जाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत वाकना में अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत तुन्दल में महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत रहेड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सैंज में प्रधान पद अनारक्षित है।

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

60 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

1 hour ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

1 hour ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

1 hour ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

1 hour ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

1 hour ago