Follow Us:

पंडित नेहरू की ही दूर-गामी सोच थी. जो आज भारत एक सशक्त देश के रूप में खड़ा है: जैनब चंदेल

पी. चंद |

आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जवाहरलाल नेहरू की 133वीं जयंती मनाई जा रही है. इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी अवसर पर शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरु को श्रद्धांजली अर्पित की गई.
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि पंडित नेहरू की ही दूर गामी सोच थी. जो आज भारत एक सशक्त देश के रूप में खड़ा है.
उन्होंने कहा कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू थे और तब उनके सामने चुनौती थी. देश को विकट परिस्थितियों में स्थापित करने की. ऐसे में उनकी दूरगामी सोच ही थी के उन्होंने जब भारत में सुई तुक नहीं बनती थी.
तब भारत को अपने पैरों में खड़ा करने के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया. उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू जी मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य होते है. इसलिए उन्होंने बच्चों पर ध्यान दिया और उसी समय आईआईटी- आईआईएम की स्थापना की.