Categories: हिमाचल

सोलन: अर्की विधानसभा क्षेत्र के बोही और सुई गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार

<p>सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज पंचायत के गांव बोही व सुई गांव के लोगों ने इस बार लोकसभा चुनावों से अपनी दूरी बनाई रखी। उनका लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का मुख्य कारण गांव तक सड़क सुविधा न होना है। हालांकि 113 वोटरों वाले बोही व सुई गांव से दर्जन भर लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनकर अपने अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी।</p>

<p>स्थानीय निवासी मेहर चन्द, चमन ठाकुर, गीता देवी व पवन कुमार का कहना है कि आजादी के 72 वर्ष बाद भी उनका गांव मूलभूत सुविधाओं के कारण पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा उनकी मुख्य समस्या गांव तक सड़क न होना है,जिसके कारण उनके बच्चों को जंगल के रास्ते स्कूल पहुंचना पड़ता है।</p>

<p>ग्रामीणों का कहना है जब तक उनके बच्चे स्कूल से घर वापिस नहीं लौट जाते तब तक उन्हें उनकी चिंता लगी रहती है। लोगों का कहना है कई वर्षों से सरकार द्वारा केवल उन्हें खाली आश्वासन मिलते रहे है। लोगों का कहना है जब तक उनकी समस्याओं का हल नहीं किया जाता है तब तक वह इस तरह हर चुनाव का बहिष्कार करते रहेंगे।</p>

<p>इन सन्दर्भ में एसडीएम व मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्की का कहना है लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डालना व न डालने के लिए वोटर स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि बोही व सुई गांव के लोगों को जो समस्या आ रही है उसे जल्द दूर किया जाएगा ।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

16 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

16 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

16 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

16 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

19 hours ago