उना: अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत

<p>पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी के ग्रीन एवेन्यू में अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेहरु यादव निवासी बिहार के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार सेहरु यादव रविवार सुबह किसी काम से पैदल सड़क पर जा रहा था। अचानक किसी अज्ञात वाहन ने सेहरु को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सेहरु को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां से चिकित्सको ने गंभीरवस्था में घायल को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। रास्ते में जाते हुए सेहरु की मौत हो गई। पुलिस ने सेहरु के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बिहार निवासी सेहरु की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

5 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

5 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

5 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

5 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

5 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

5 hours ago