हिमाचल

शिमला में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया ‘ईद-उल-फितर’ का त्यौहार

देशभर में आज धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान खत्म हो जाता है। भारत में ईद आज मनाई जा रही है। भारत के सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। आज के दिन घरों में सेवईयां या फिर खीर समेत कई बेहतरीन पकवान पकाते हैं और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक देते हैं। शिमला में भी ईद पर मस्जिदों में ख़ूब रौनक रही।

शिमला की मस्जिदों में भी ईद उल फितर धूमधाम से मनाई गई। मिडल बाजार स्थित मस्जिद में मुस्लिम लोगों ने नमाज पढ़ी ओर गले लगाकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी गई। मस्जिद के इमाम मुहम्मद इस्लाम ने बताया कि कोविड के बाद धूम धाम से ईद का त्योहार मनाया गया है। रोजे रखने के बाद ईद का त्याहोर मनाया जाता है। इस दिन अल्लाह की इबादत कर किए गुनाहों के लिए माफी मांगी जाती है। इस दिन मीठी सवैया बनाई जाती है ताकि हमारे रिश्तों में भी सौहार्द और मिठास बनी रहे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

भाजपा से सुरेश कश्यप और कांग्रेस के सुल्तानपुरी ने भरा पर्चा

सातवें चरण के चुनाव को लेकर हिमाचल में इन दिनों प्रत्याशियों के नामांकन भरने की…

3 hours ago

कांगड़ा जिला 18-19 वर्ष आयु के युवाओं का पंजीकरण करने में सबसे आगे

कांगड़ा जिला 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची दर्ज…

5 hours ago

जगत नेगी दे रहे राक्षसी प्रवृत्ति का उदाहरण : राकेश

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ…

5 hours ago

जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : CM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा नौ बिकाऊ विधायकों का चौकीदार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र…

5 hours ago

रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में ”बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में पिक्सी जाब और पंज दरिया यूके ने दुबई इंटरनेशनल…

5 hours ago

92 मतदान केंद्रों के माध्यम से 25 हजार 232 मतदाता 1 जून को करेंगे मतदान

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने केलांग में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर की गई व्यवस्थाओं का…

1 day ago